अजमेर ( ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर कलेक्टर सर्कल पर ,NEET में हुई धांधली और पेपर लीक जैसे मामलों के विरोध में किए गए धरना प्रदर्शन में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी के नेतृत्व में सेवादल पदाधिकारी ने जयपुर में भाग लिया एवं प्रदर्शन स्थल पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली एवं वार रूम पर जाकर सेवादल पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के नेतृत्व में राजस्थान में लोकसभा की 11 सीटों पर इंडिया गठबंधन के लोकसभा सांसद जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी को गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
प्रदर्शन में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ,उपाध्यक्ष छोटू सिंह रावत, रामलाल नगवाड़ा, जिला महासचिव जितेंद्र कुमार चौधरी, डॉ राकेश शर्मा, सचिव अशोक सुकारिया, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विवेक कड़वा,अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मुकुल यादव, जिला कोषाध्यक्ष विकास मीणा, विजय नागोरा, करतम मीणा अशोक बिंदल आदि सम्मिलित हुए।
विवेक कड़वा,
प्रदेश सचिव
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड
9610786923