बाबा तुलसीराम साहब का 56वां वार्षिकोत्सव मनाया

ईसाई मोहल्ला अजमेर स्थित तुलसी किशन धाम में बाबा तुलसीराम साहब का 56वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में पाठ साहिब का भोग लगाया गया। सिन्धी समाज के संतों में रामनगर के संत ईश्वरदास जी, हिलटॉप के संत स्वरूप साई, गांधीधाम के संत दर्शनदास जी, किशनगढ़ के संत श्यामदास जी ने कीर्तन एवम सत्संग किया। साथ ही निर्मल धाम के साई आत्मदास जी, अजय नगर के अर्जुन साई, प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर से राजू साई, जतोई दरबार से फतन दास जी एवम कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

तत्पश्चात आम भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

देश के कई हिस्सों से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, कटनी, जबलपुर, इंदौर, जयपुर, भीलवाड़ा नसीराबाद इत्यादि शहरों से उनकी मान्यता अनुसार एवम श्रद्धा भाव से श्रद्धालु अपने परिवार सहित सम्मिलित होते है।

अन्त में ट्रस्टी माखीजानी ने सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाधारियो का आभार व्यक्त किया।

चेलाराम माखीजानी
ट्रस्टी
तुलसी किशन धाम सेवा मंडल
ईसाई मोहल्ला
अजमेर

1 thought on “बाबा तुलसीराम साहब का 56वां वार्षिकोत्सव मनाया”

Comments are closed.

error: Content is protected !!