योग के अनुभव शेयर किए गए विद्यासागर तपोवन छतरि योजना में संचालित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तीसरे दिन महिलाओं ने योग के प्रति विशेष रुचि दिखाते हुए इसके चिकित्सीय गुण के बारे में जानकारी ली प्रशिक्षक साधना धन रसिया ने विभिन्न प्रकार के रोगों को योग के माध्यम से किस प्रकार से ठीक किया जा सकता है बताया स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए लगता है कि सीखने की चाह बच्चों में ही नहीं बड़ों में भी बढ़ती जा रही है बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं भी बढ़ाई गई है यह बात दिगम्बर जैन महा समिति की अध्यक्ष रूप श्री जैन के बताई,साथ अनुभा बाकलीवाल सुनीता गंगवाल रिंकू जैन ,शैलजा ने फोटोग्राफी के टिप्स दीपक शर्मा जी से लिए मंडाना व रंगोली प्रशिक्षक संजय सेठी ने आज बच्चों को परिंदे पर पेंटिंग करना सिखाए महिलाओं को जल्दी तैयार होने के लिए ब्यूटीशियन अंजलि ने कुछ खास टिप्स दिए श्वेता कटारिया की डांस क्लासेस में आज सब बच्चों वह महिलाओं ने मस्ती के साथ प्रशिक्षण लिया, पिंकी ने मेंहदी की नई नई डिजाइन बताई,कार्यक्रम में अजय दोषी विनय गदिया राजेंद्र पाटनी अनिल गंगवाल का विशेष सहयोग रहा शिविर की प्रतिदिन की मॉनिटरिंग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी कर रहे हैं
*मनीष पाटनी,अजमेर*