श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय के परिसर में किया गया सघन वृक्षारोपण

श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.आर.सी. लोढा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के क्रम में मानसून सत्र के दौरान पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में तथा चार दीवारी के बाहर विभिन्न पौधे यथा अशोक, फाइक्स, कनेर, चांदनी आदि का रोपण कार्य किया गया। एन.एस.एस. अधिकारी श्रीमती प्रीति शर्मा ने वृक्षों को वर्तमान जीवन में संजीवनी तुल्य बताते हुए सेविकाओं को पौधों के आरोपण एवं संरक्षण हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. आर.सी.लोढा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार है। कोरोना महामारी तथा वर्तमान ग्लोबल वार्मिंग के भीषण दौर में वृक्ष हमारे जीवन में माता-पिता की तरह सुरक्षा कवच बन कर अपना महत्व हर क्षण प्रकट कर रहे है। अतः हमें अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प करना चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कोमल गुप्ता ने पौधों के साप्ताहिक संरक्षण के क्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!