राजस्थान सरकार का बजट दिल्ली की पर्ची का बजट, आमजन को मिली केवल निराशा

अजमेर 10 जुलाई ( ) नगर निगम कांग्रेस पार्षदगणो ने राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जारी किया गया पहला बजट आमजन पर केवल निराषा धोपने वाला बजट है जिस तरह से राजस्थान में पर्ची वाली सरकार बनी उसी तरह से राजस्थान में पेष हुआ प्रथम बजट दिल्ली की पर्ची से ही बनकर आया बजट है जो सिर्फ पढ़ा गया है।
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताया कि राजस्थान सरकार की पर्ची वाली सरकार ने जो बजट पेष किया है उसका सभी पार्षदगण ने खण्डन करते हुए दिषाहीन बजट बताया है व आमजन पर कुठाराघात वाला बजट पेष किया गया है। बजट में गरीब, ग्रामीण, किसान के हित में कोई बात नहीं की गई। आज के बजट से राजस्थान के लोगो को काफी उम्मीद थी परंतु इस बजट से गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं व किसानों को निराशा हाथ लगी है और यह सब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
राजस्थान में पेष बजट मात्र दिल्ली से पर्ची में बनकर आया है जिसे माननीय मुख्यमंत्री ने राजस्थान के लोगो को सिर्फ पढ़कर सुनाया है। इसी के चलते समस्त कांग्रेस पार्षदगण इस बजट का खण्डन करते है।
बजट का खण्डन करने वालो में पार्षद श्याम प्रजापति, नरेश सत्यावाना, नोरत गुर्जर, गजेंद्र रलावता, हामिद चीता, सुनील धानका, कुशाल कोमल, मनीष सेठी, नकुल खंडेलवाल, पिंकी बालोठिया, कपिल सारस्वत, रश्मि हिंगोरानी, चंचल बेरवाल, निर्मल बैरवाल, हितेश्वरी टॉक, शाहजहां बीवी, अनीता चौरसिया, बनवारी लाल शर्मा, गीता लखन रहे।
भवदीय
(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष

error: Content is protected !!