बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संगठनों ने भी जताया आभार
अजमेर, 14 जुलाई। राज्य बजट में अजमेर के लिए बम्पर घोषणाओं पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास पर जश्न का सिलसिला रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, पार्षद, स्वयंसेवी संगठन व आमजन देवनानी के घर पर जुटे एवं आभार जताया। यहां मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी की गई एवं एक दूसरे को बधाई दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने निवास पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार चुनने का सुखद परिणाम है। अजमेर की जनता ने शहर, प्रदेश व देश में हमें चुना है। अजमेर में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जनता ने मुझें चुना। हमने संकल्प पत्र में जो वादे किए, उन्हें एक-एक पूरा किया जा रहा है। सांइस पार्क, तेलंगाना हाउस निरस्तगी, फॉयसागर से जलापूत्ति हो चुकी है। शेष काम भी जल्द पूरे करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की सरकार है। अब तेज गति से विकास होगा। आने वाले समय में हम सब पूरी शक्ति के साथ मिल कर काम करेंगे।
श्री देवनानी के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, अनीश मोयल, विक्रम सिंह, मंंडल अध्यक्ष प्रकाश बसंल, सतीश बंसल, महेन्द्र जादम, दीपेन्द्र लालवानी, सत्येन्द्र शर्मा, पार्षद के.के. त्रिपाठी, सुभाष जाटव, रूबी जैन, सुलोचना शुक्ला, भारती श्रीवास्तव, मनोज मामनानी, प्रतिभा पाराशर, हेमलता बंसल, गंगाराम सैनी, अशोक मुद्गल, लाल सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, सीताराम शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, साजन सिंह, जवाहर सिंह, वीनू रावत, सुनील राजावत, कल्याण सिंह, शंकर सिंह, रचित कच्छावा, जगदीश साहू, पंकज कुलियाना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।