*एक शाम बांके बिहारी के नाम भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब*
*भजन गायिका निकुंज कामरा और आयुषी गंभीर ने मनमोहक भजनों से बांधा समां*
*मनुष्य को अपने कल्याण के लिए करनी चाहिए प्रभु की भक्ति साधना*
*जनकपुरी में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव*
अजमेर। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति ( श्री अग्रवाल पंचायत मारवाडी धड़ा जनकपुरी गंज ) के तत्वावधान में चल रहे भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा महोत्सव के तहत गंज जनकपुरी में रविवार को सजे भव्य पांडाल में *एक शाम बांके बिहारी के नाम* भजन संध्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ा और श्रद्धालुओ से पांडाल खचा खच भर गया।
महोत्सव में भगवान जगन्नाथ महात्म्य कथा वाचक हरीश चंद्र व्यास ने प्रवचन देते हुए कहा, जब रथ यात्रा महोत्सव का समापन हों जाता है। तब श्री जगन्नाथ देव के मूल मंदिर में रथ यात्रा (उल्टा रथ) जाता है। रथयात्रा के साथ हजारों श्रद्धालु भजन व कीर्तन करते हुए साथ चलते है। मनुष्य को अपने कल्याण के लिए प्रभु की भक्ति साधना जरूर करनी चाहिए।
जनकपुरी के भव्य पंडाल में आज *एक शाम बांके बिहारी के नाम* भजन संध्या में दिल्ली से आए भजन गायिका निकुंज कामरा और गायिका आयुषी गंभीर और उनके 14 साथी गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए एक से बढ़कर एक भजन गाकर समां बांध दिया। निकुंज कामरा ने *मेरे बिहारी लाल, तू इतना ना करियो श्रृंगार*, *फूलों में सज रहे मेरे वृंदावन बिहारी*, *हरि कब होगा मिलन तुम्हारा* सहित कई भजन संध्या के दौरान भजनों पर आनंदित होकर अध्यक्ष संजय कंदोई उपाध्यक्ष राकेश डीडवानिया सहित समिति पदाधिकारियों और कई श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति में लीन हो गए। भजन संध्या के शुभारंभ पर अध्यक्ष संजय कंदोई सहित समिति के पदाधिकारियों ने निकुंज कामरा सहित सभी गायक कलाकारों का मोतियों व इलाइची से बनी माला पहनाकर स्वागत किया।
अध्यक्ष व मेला संयोजक संजय कंदोई तथा उपाध्यक्ष एवं मेला संयोजक राकेश डीडवानिया ने बताया कि पंडित भरत शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी का मनमोहक श्रृंगार व महाआरती कर भगवान के अटका प्रसाद का भोग लगाया। आज अटका प्रसाद की सेवा श्रीमती सुशीला देवी गोयल परिवार की ओर से की गई। अन्नकूट प्रसाद की सेवा रामगोपाल प्रेम प्रकाश परिवार की ओर से की गई। प्रतिदिन जल की सेवा महेश गोयल की तरफ से जारी है। सभी श्रद्धालुओं को अटका भोग प्रसाद वितरित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रमुख लेखराज सिंह राठौड़, प्रांत संगठन मंत्री अंडमान निकोबार द्वीप समूह अविनाश शर्मा, विभाग संगठन मंत्री जोधपुर विष्णु गौतम आदि पदाधिकारियों की टीम ने प्रसाद वितरण में सहयोग कर सेवाएं दी। कथा, महाआरती व भजन संध्या में समिति के अध्यक्ष व मेला संयोजक संजय कंदोई, उपाध्यक्ष व मेला संयोजक राकेश डिडवानिया, संरक्षक नरेंद्र डिडवानिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, गोविंद नारायण डाणी, विनोद डीडवानिया, आयुष कंदोई, प्रमोद डीडवानिया, अशोक गुजराती, हरीश बंसल, प्रहलाद गर्ग, सुनील गोयल, ज्योति स्वरूप रायपुरिया, संजय अग्रवाल व पवन बंसल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
*देश के विख्यात मंदिरों के हो रहे दर्शन*
महोत्सव के लिए भगवान जगन्नाथ जी के सजाए गए भव्य पांडाल में श्रद्धालुओ को 3 डी स्टेज के माध्यम से देश के विख्यात मंदिरों के भगवान के साथ ही अजमेर के मंदिरों के दर्शन कराए जा रहे है। यहां उज्जैन के श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग , श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री अमरनाथ, तिरुपति बालाजी, पूरी के भगवान श्री जगन्नाथ जी मंदिर , बांके बिहारी मंदिर, श्रीनाथ जी मंदिर, प्रेम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, सालासर बालाजी, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर सहित देश के कई नामी मंदिरों के भगवान के दर्शन कराए जा रहे है। इसके अलावा अजमेर के ज्ञानोदय तीर्थ नारेली व अजमेर के बजरंग गढ़ स्थित श्री अम्बे माता मंदिर, झरनेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों के भी दर्शन कराए जा रहे है।
*जनकपुरी में आज रंगीलो फाग उत्सव व सजेगी झांकियां*
मेला संयोजक संजय कंदोई व राकेश डिडवानिया ने बताया कि भव्य पांडाल में सोमवार को शाम 7 बजे रंगीला फाग उत्सव मनाया जाएगा। इसमें अजमेर से भजन गायक विमल गर्ग एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देगी। वही दिल्ली से बंटी एंड पार्टी की ओर से झांकियां सजाई जाएगी।
भवदीय
संजय कंदोई
अध्यक्ष एवं मेला संयोजक
9462253960
राकेश डीडवानिया
उपाध्यक्ष एवं मेला संयोजक
9352000510
शैलेंद्र अग्रवाल
महोत्सव मीडिया प्रभारी
9414280962
7891884488