नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली के अथक प्रयास से 25 लाख हुये स्वीकृत

द्रौपदी
आज दिनांक 27 अगस्त 2024 – नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली के अथक प्रयास से निगम की साधारण सभा में प्रस्तावित सभी वार्डो में 50 लाख रू. के विकास कार्य में से 25 लाख रू के विकास कार्य की स्वीकृति आज निगम के द्वारा प्राप्त हुई जिसे हर वार्ड में विकास हेतु लगाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया कि फरवरी 2024 में नगर निगम अजमेर द्वारा प्रत्येक वार्ड मं 50-50 लाख रूपये विकास कार्य हेतु स्वीकृत हुये थे लेकिन काफी समय के बाद भी उक्त बजट को निगम द्वारा पारित नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली द्वारा समय समय पर करीब तीन बार माननीय आयुक्त महोदय, माननीया महापौर महोदया को उक्त विकास कार्य के लिए 50 लाख रूपये आवंटन करने हेतु ज्ञापन सौपा गया व फंड पारित ना करने पर आज मंगलवार तक धरना प्रदर्षन की चेतावनी दी गई जिस पर आज निगम द्वारा दोपहर 3ः00 बजे करीब 25 लाख रूपये के विकास कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली ने आयुक्त महोदय को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही आगामी दिपावली महोत्सव तक बकाया 25 लाख रूपये का बजट विकास कार्य हेतु स्वीकृत नहीं किया गया तो निगम में पुनः ज्ञापन व धरना प्रदर्षन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।

भवदीय
(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!