पर्वराज दक्षलक्षण महापर्व के द्वितीय दिन उत्तम मार्दव धर्म पद भक्ति भाव से की पूजा अर्चना

आज दिनांक 09 सितम्बर 2024 – श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर नाकामदार अजमेर में पर्वराज दशलक्षण महापर्व दिनांक 08 सितम्बर से 17 सितम्बर तक समाज बन्धुओं द्वारा पूर्ण भक्तिभाव से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए मंत्री विनीत कुमार जैन ने बताया कि पर्वराज दषलक्षण महापर्व पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या बाल ब्र. बहन कल्पना दीदी व बाल ब्र. बहन सुलोचना दीदी का मंगल सानिध्य प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम की श्रृंखला में आज द्वितीय दिन प्रातः 6.00 बजे से जिनाभिषेक/शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी रत्नस्वरुप देवेंद्र कुमार दिलीप कुमार राजेश कुमार जैन साहुला, श्रावक श्रेष्ठी आकाश कुमार आशुतोष कुमार जैन ठकुरिया, श्रावक श्रेष्ठी चुन्नीलाल राजकुमार उमेश कुमार धीरज कुमार जैन साहबजाज, श्रावक श्रेष्ठी अशोक कुमार संदीप कुमार जैन बढ़ारी, श्रावक श्रेष्ठी पूरनचंद अजय कुमार जैन पुनविया, श्रावक श्रेष्ठी अनिल कुमार रोबिन कुमार रिकेश कुमार रौनक कुमार कार्तिक जैन पांडया व श्रावक श्रेष्ठी प्रणव कुमार दिव्यांश कुमार चयन कथन जैन ढिलवारी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रातः 7.00 बजे से संगीतमय नित्य पूजन/ श्री दशलक्षण महामंडल विधान पूजन, प्रातः 9.30 बजे से तत्त्वार्थ सूत्र वाचन व व्याख्या (विदुषी आदरणीय बा.ब्र. दीदी द्वारा), मध्याह्न 3.00 बजे स्वाध्याय, सायं 6.30 बजे से श्री भक्तामर स्त्रोत दीप महाअर्चना एवं संगीतमय महाआरती करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी अशोक कुमार संदीप कुमार जैन बढ़ारी परिवार को प्राप्त हुआ। सायं 7.45 बजे से सामायिक/ प्रतिक्रमण (दीदी द्वारा), रात्रि 8.15 बजे से शास्त्र सभा, (आगमवेता आदरणीय बा.ब्र. कल्पना दीदी द्वारा दस धर्मों पर मार्मिक व अध्यात्मिक प्रवचन), रात्रि 9.00 बजे से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में दिनांक 08 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रथमानुयोग की कथाओं पर आधारित नाटिका मंचन विश्व विख्यात कठस्थ कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों द्वारा आयोजित की जायेगी।
भवदीय
(विनीत कुमार जैन)
मंत्री

9414281335

error: Content is protected !!