आज दिनांक 08 अक्टूबर – अजमेर दक्षिण विधानसभा ब्लॉक अ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक अजय नगर डीके पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राय सुमारी की गई।
इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर डॉक्टर द्रोपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस में कार्यकर्ता ही संगठन की रीड है। संगठन मै हमारा कार्यकर्त्ता बहुत मजबूत है परंतु हमारे कार्यकर्ताओ को मंथन की आवश्यकता है। किसी बहकावे में ना आए हम पार्टी को सर्वाेपरि समझे जिससे हमें लक्ष्य के पास पहुंचकर भी क्यों पिछड़ जाते हैं, आने वाले समय में हमें एक जुट रहकर मजबूती से संगठन और पार्टी के लिए कार्य करना है और हमें यह बताना है कि अब दक्षिण में कांग्रेस कमजोर नहीं रही।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखेड़िया, चंदन सिंह पूर्व पार्षद, लक्ष्मी बुंदेल, वसीम खान, नरेश सारवान, रश्मि हिंगोरानी, ईश्वर राजोरिया सहित रेणु मेघवंशी आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद विजय नागौरा ने किया।
बैठक में बाबू खान, अशोक पंडित, सूरज हरियाला, विनोद नकवाल, दिनेश शर्मा, नाथू बावरी, विष्णु गौड, राजकुमार तुलसियानी, आशा राणा, मदन, प्रेम सिंह डूमावत इत्यादि मौजूद थे।
भवदीय
(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष
मो. 9351329069
