सर्वधर्म मैत्री संघ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

आज दिनांक 25 अक्टूबर – सर्वधर्म मैत्री संघ का दीपावली स्नेह मिलन अलवर गेट स्थित सेंट पॉल’ एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति शर्मा एडिशनल डिविजनल कमिश्नर अजमेर, फादर जॉन करवालो, फादर कॉस्मो शेखावत, मोहम्मद अली बोहरा, सरदार जगजीत सिंह सोखी के द्वारा किया गया। स्कूल के बच्चों के द्वारा सभी संप्रदायों के धर्म गुरुओं की वेशभूषा में आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। बच्चों के स्वागत गीत की स्तुति के पश्चात विभिन्न धर्माे के प्रतिनिधियों व गुरुओं के द्वारा दीपावली पर्व की महत्वता के बारे में प्रकाश डाला गया। सिख समुदाय, जैन समुदाय, बौद्ध समुदाय में दीपावली पर्व का अलग महत्व है। सरदार सखी ने कहा की महाराज के आदेश के बाद 52 अन्य भक्तों को किस प्रकार जेल से बाहर निकाला गया उसी उपलक्ष में दिवाली मनाई जाती है। जैन समुदाय में भगवान महावीर का निर्वाण अमावस्या के दिन हुआ था इसलिए मोदक समर्पण कर दीपावली मनाई जाती है। सम्राट अशोक कुमार मौर्य ने 84000 कीर्ति स्तंभ बनाकर आज के दिन मौर्य राज्य की स्थापना की थी इसलिए इसे धम्मदीप दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी पाठक महाराज ने सनातन धर्म के अनुसार भगवान राम के राज्याभिषेक पर चर्चा करते हुए दीपावली किस प्रकार से 5 दिन या 7 दिन तक मनाई जाती है प्रत्येक दिन का अलग महत्व होता है। सुकांत भैया ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र ने भगवान महावीर के द्वारा दिए गए जियो और जीने दो के संदेश पर प्रकाश डाला।
स्कूली छात्र-छात्रों के द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से अयोध्या का राम दरबार इस प्रकार बनाया जो जीवंत लग रहा था। नृत्य नाटिका एवं स्कूल प्रशासन के द्वारा स्कूल प्रांगण में बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली दीपक व अन्य सामग्री की सजावट देखते ही बनती थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीप्ति शर्मा ने कहा की बच्चों की प्रस्तुति से साफ जाहिर होता है की बच्चों में किस प्रकार के संस्कार व नैतिक मूल्यों पर स्कूल में प्रकाश डाला जाता है। स्कूली छात्र-छात्रों के द्वारा खूबसूरत रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शाला की प्राचार्य फादर जॉन करवालो के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि इस वर्ष की दिवाली पर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए पटाखों का कम से कम इस्तेमाल करें। सभी उपस्थित मेहमानों को शाला की प्राचार्य फादर जॉन करवालो के द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
अध्यक्ष
मो. 9829332777

error: Content is protected !!