आज दिनांक 5 दिसंबर – नषा मुक्ति अभियान का शुभारमभ जिलाधीश महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष ने बताया की इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग के साथ सर्वधर्म मैत्री संघ अजमेर एवं ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जैन ने बताया कि रैली, नुक्कड़ नाटक, रोड शो, रंगोली, स्लोगन प्रतियोगिता इत्यादि के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को एवं शहर वासियों को नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधीश महोदय माननीय लोकबंधु ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में पाश्चात्य संस्कृति को देखते हुए नशे के सेवन को स्टेटस सिंबल एवं आधुनिकता के नाम पर नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है जो की उनके स्वास्थ्य उनके मानसिक विकास पर बुरा असर डाल रहा है जिसके कारण भारत की संस्कृति खराब हो रही है।
पुलिस अधीक्षक वंदना जीराणा ने कहा पुलिस प्रशासन इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करेगा क्योंकि अधिकांश अपराध नशे की लत के कारण ही हो रहे हैं। कई मासूम अनाथ हो रहे हैं तथा कई घर बर्बाद हो रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास नेवी ने भी अपने विचार रखें।
इस अवसर पर सर्वधर्म मैत्री संघ के प्रकाश जैन सहित फादर कॉस्मो शेखावत, सिस्टर अनुषा पाठक, महाराज चित्रकूट धाम पुष्कर, ब्रह्माकुमारी आशा बहन, कीर्ति बहन, इंदिरा बहन, काजल बहन, हेमंत भाई, मोहम्मद खान, डॉ मंसूर अली, फादर अजय प्रेम प्रकाश, हरदीप सिंह, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिलाधीश महोदय के द्वारा सभी को नशा मुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई गई । सेंट मैरीश्एस कान्वेंट की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन से शहर वासियों को जागरूक किया श्रृंखला बनाकर उनके द्वारा नशे के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777
