जमीनी कार्यकर्ता को ही जिम्मेदारी मिले यह मेरा प्रयास रहेगा- द्रोपदी कोली
आज दिनांक 11 दिसम्बर – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस संगठन के ब्लॉक अ और ब घोषित कार्यकारिणी का दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का नेता प्रतिपक्ष दक्षिण कांग्रेस प्रत्याक्षी द्रौपदी कोली द्वारा माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर द्रोपदी कोली ने नव-नियुक्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मैं स्वयं भी आपकी तरह आपके बीच की कार्यकर्ता हूं और आज आपके ही बल पर इस मुकाम पर हूं। संगठन में हम कुछ बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, जमीनी कार्यकर्ता को ही जिम्मेदारी मिले यह मेरा प्रयास रहेगा व कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिले।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सेवादल के संभाग प्रभारी विजय नागौरा ने विस्तार पूर्वक सभी पदाधिकारी को संगठन के कार्य की बारीकियों से अवगत कराया और कहा कि एक समय था जब अजमेर दक्षिण कांग्रेस का गढ़ माना जाता था परंतु हमारी ही कमियों के कारण हम सत्ता हासिल नहीं कर पाते हैं परंतु लंबे समय बाद पुनः दक्षिण में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा है। इस बार निश्चय ही हम निगम में अपना परचम लहराएंगे।
कार्यक्रम को पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, वसीम खान, ईश्वर राजोरिया, आरिफ खान ने भी संबोधित किया। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धोलखेड़िया व चंदन सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को आपके अपने पद अनुरूप निष्ठा समर्पित भावना से संगठन का कार्य व जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। पदाधिकारीयो में गुरुबक्श लबाना, रमेश नायक, सूरज हरियाला, एड. प्रदीप तूनगारिया, भगवान चांदनानी, दिनेश सुनारिया, नेमीचंद जैन, नितिन अरोरा, मनीष सेन, दयाशंकर कश्यप, नाहर सिंह, रवि कंजर, वेद प्रकाश चौधरी, महादेव भडाणा, कुशाल चित्तौड़िया, पूरन सिंह, दिनेश कुमार यादव, कशिश बायला, राजेश गोरा, अर्जुन सिंह सोलंकी, आशा राणा, सरोज गहलोत, पूर्णिमा बुंदेल, प्रदेश सचिव मुकेश कुमार, सेवादल महिला बिंग अध्यक्ष पुष्पा राजोरिया इत्यादि मौजूद रहे।
भवदीय
(डा. द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष
मो. 9351329069
