आज दिनांक 25 जनवरी वार्ड 76 से कांग्रेस पार्षद प्रत्यशी समीर भटनागर आरोप है कि यूजर चार्ज की कोई स्थायी नीति नहीं है, नीति ऐसी बनाई जानी चाहिए जो सब पर लागू हो कचरा नहीं फैलाने वाले व्यापारी से यूजर चार्ज वसूल किया जा रहा है, रेस्टोरेंट और ढाबे के नाम पर भी फर्क है, किसी ने अपने प्रतिष्ठान पर ढाबा लिखा दिया था, तो उससे 250 रुपए लिए जा रहे और रेस्टोरेंट लिखा है तो 750 रुपए वसूल किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए समीर भटनागर ने बताया कि छोटे बड़े और मध्यम व्यापारियों की कोई कैटेगरी नहीं है, मनचाहे तरीके से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है, कुछ दिनों पहले ही पता चला कि यूजर चार्ज फिर से लागू कर दिया गया है, व्यापारी 250 रुपए महीना नगर निगम को यूजर चार्ज के तौर पर कैसे देगा। 2 वर्ष पहले यूजर चार्ज का जबरदस्त विरोध अजमेर के व्यापारी कर चुके हैं, छोटे व्यापारियों पर आर्थिक मार मारने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार व अजमेर नगर निगम प्रशासन कर रहा है। नगर निगम की ओर से यूजर चार्ज वसूलने का काम आज वार्ड 76 पंचशील नगर जमादार द्वारा किया गया जिसके विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद तक कर विरोध जताया व नगर निगम के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर विरोध किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता समीर भटनागर, अजय आदिवाल, पिंटू सैन, अपूर्व शर्मा, लोकेश चौधरी, जफर हाशमी, वाहिद खान, दिव्य प्रताप, सोनू, देवेंद्र, सौरभ सिंह, लव फुलवारी, ज्योतिराज सिंह, सचिन टिचकुले, सनी माथुर आदि उपस्थित थे l
समीर भटनागर
वार्ड 76 से कांग्रेस पार्षद प्रत्यशी
7737173717