अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया ।
कांग्रेसी नेता रलावता ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव, वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी रागिनी नायक एवं सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल भारद्वाज के समर्थन में राजस्थान प्रवासियों से व्यापक जनसंपर्क किया ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय लालू,एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी, विधायक मुकेश भाकर पूर्व विधायक इंद्रराज गुर्जर कांग्रेस नेता मुकेश सिंह राठौड़ भारत सिंह सुनील गुर्जर आदि मौजूद रहे !
महेंद्र सिंह रलावता
सदस्य राजस्थान पीसीसी
9414497073