महिला दिवस पर ’नारी तू नारायणी’-संस्कृति रक्षा यात्रा कल (8 मार्च को)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उत्थान मंडल व श्री योग वेदांत समिति के बैनर तले ’नारी तू नारायणी’-संस्कृति रक्षा यात्रा 8 मार्च को दोपहर 3बजे सिंधी कॉलोनी राजापार्क के श्रीसाईं बाबा मंदिर से निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजिका प्रीति विजयवर्गीय व पायल आडवाणी ने बताया संस्कृति रक्षा यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं दुपहिया वाहनों पर चलेंगी संस्कृति रक्षा यात्रा राजापार्क के श्रीसाईं बाबा मंदिर से शुरू होकर बर्फ खाना रोड,पंचवटी सर्किल, राजा पार्क  गोविंद मार्ग से त्रिमूर्ति सर्किल होती हुई अल्बर्ट हॉल आकर  समापन होगी। संत श्री आशारामजी गुरुकुल जयपुर की डायरेक्टर सुकेशिनी अरावाला ने बताया कि नारी सम्मान व  संस्कृति का अहसास कराती सजीव झांकियां जैसे दुर्गा माता, सीता मैया रानी झांसी लक्ष्मी बाई,मीरा बाई भक्त शबरी, मदालसा रानी आदि की झांकियां सजेगी। ये सभी झांकी रथों में चलेगी।
श्री योग वेदांत सेवा समिति
 उपाध्यक्ष
नरेंद्र शर्मा 9414068509
महिला उत्थान मंडल
कार्यक्रम संयोजिका  
प्रीति विजयवर्गीय
पायल आडवाणी 9588288709

error: Content is protected !!