अजमेर । भारतीय संविधान के रचयिता, प्रख्यात विधिवेत्ता, समाज सुधारक एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर आज अंबेडकर सर्किल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि की ।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन कमजोर, पिछड़े वर्ग व किसानों के उत्थान एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए समर्पित रहा। राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए हम सदा उनके ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान राज नारायण असोपा पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता डा संजय पुरोहित कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन सतीश वर्मा शक्ति सिंह रलावता राजेन्द्र वर्मा राज कुमार गर्ग अशोक सुकरिया अहमद हुसैन अकरम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।