नया आउटलेट लिवप्योर के तकनीक आधारित वॉटर, किचन और होम वेलनेस सॉल्यूशंस को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा
- भीलवाड़ा में विस्तार उभरते बाजारों में उपभोक्ताओं के लिए बेहतर और सहज रिटेल अनुभव उपलब्ध कराने की लिवप्योर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है
भीलवाड़ा, 24 सितंबर 2026: रोजमर्रा की बेहतर जीवनशैली और वेलनेस पर केंद्रित प्रमुख ब्रांड लिवप्योर ने भीलवाड़ा में अपने नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) की शुरुआत के साथ राजस्थान में अपनी रिटेल मौजूदगी का विस्तार किया है। नया स्टोर शहर के उपभोक्ताओं के लिए लिवप्योर के तकनीक आधारित होम वेलनेस सॉल्यूशंस की विस्तृत रेंज को और अधिक सुलभ बनाएगा तथा राज्य में ब्रांड के रिटेल नेटवर्क को मजबूती प्रदान करेगा।
भीलवाड़ा स्थित नए आउटलेट में लिवप्योर के होम वेलनेस और स्मार्ट लिविंग पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया गया है। इसमें मेंटेनेंस-फ्री वॉटर प्यूरिफायर, क्लियरड्रॉप टेक्नोलॉजी, 2X फिल्टर लाइफ वॉटर प्यूरिफायर रेंज, वॉयस-इनेबल्ड चिमनी समेत अन्य आईओटी-इनेबल्ड, स्मार्ट और एनर्जी-एफिशिएंट अप्लायंसेज शामिल हैं। स्टोर में लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से उपभोक्ताओं को लिवप्योर की तकनीक और उत्पादों को करीब से समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। यह पहल सुविधा, नवाचार और स्मार्ट जीवनशैली के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
इस अवसर पर लिवप्योर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राकेश कौल ने कहा, “भीलवाड़ा में हमारा विस्तार लिवप्योर की रिटेल मौजूदगी को मजबूत करने और हमारी तकनीक आधारित समाधानों को उपभोक्ताओं के और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्लियरड्रॉप टेक्नोलॉजी जैसे नवाचारों के माध्यम से हम वॉटर प्यूरिफिकेशन को केवल बेसिक फिल्ट्रेशन तक सीमित रखने के बजाय उभरते प्रदूषकों से निपटने और अधिक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट ऐसे स्थान हैं, जहां उपभोक्ता हमारे उत्पादों को करीब से देख सकते हैं, उनके पीछे की तकनीक को समझ सकते हैं और यह अनुभव कर सकते हैं कि ये समाधान उनके दैनिक जीवन में किस तरह उपयोगी हो सकते हैं। इन आउटलेट्स के माध्यम से हमारा लक्ष्य उन्नत समाधानों को अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और सार्थक उपभोक्ता अनुभव तैयार करना है।”
भीलवाड़ा में नए आउटलेट की शुरुआत लिवप्योर की देश के प्रमुख महानगरों से आगे उभरते बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की रणनीति को भी दर्शाती है। उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों और तकनीक आधारित होम सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग के बीच ब्रांड अपने फिजिकल रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को लिवप्योर के उत्पादों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ खरीदारी से पहले उत्पादों को करीब से देखने और समझने का अवसर देना है।
लिवप्योर अपनी व्यापक विकास रणनीति के तहत ऑफलाइन रिटेल विस्तार को भी गति दे रहा है। ब्रांड की योजना अगले वित्तीय वर्ष में प्रमुख बाजारों में 100 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स स्थापित करने की है। इस विस्तार के जरिए लिवप्योर अपने वेलनेस-केंद्रित उत्पादों और समाधानों को देशभर में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के साथ अपने रिटेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
लिवप्योर के बारे में
लिवप्योर भारत के प्रमुख और ग्राहक-केंद्रित ब्रांड्स में से एक है। पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से लिवप्योर देशभर में 10 लाख से अधिक ग्राहकों तक स्वास्थ्य, आराम और नवाचार आधारित समाधान पहुंचा रहा है। ब्रांड के पोर्टफोलियो में वॉटर प्यूरिफायर, सब्सक्रिप्शन आधारित वॉटर प्यूरिफायर, होम अप्लायंसेज, मैट्रेस, स्लीप एक्सेसरीज और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस सहित वेलनेस-केंद्रित उत्पाद शामिल हैं।
लिवप्योर के उत्पादों का निर्माण और असेंबली उच्च स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप इसकी अत्याधुनिक आरएंडडी सुविधाओं में की जाती है। प्रत्येक उत्पाद को पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के साथ विश्वसनीयता, प्रदर्शन और डिजाइन के उच्च मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है। देशभर में फैले वितरण नेटवर्क और 1,000 से अधिक प्रमाणित इंजीनियर्स के सहयोग से लिवप्योर देशभर के परिवारों को सेवा उपलब्ध कराता है।
1988 में स्थापित एसएआर ग्रुप का हिस्सा होने के नाते लिवप्योर शुद्धता, वेलनेस, सामाजिक समानता और टिकाऊ नवाचार के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के साथ काम करता है। तकनीकी विशेषज्ञों और दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित लिवप्योर का उद्देश्य “क्राफ्टेड फॉर योर वेलबीइंग” को हर भारतीय परिवार के लिए एक सार्थक वादा बनाना है।