आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 – जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली को संबोधित करने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉं सुनील लारा के नेतृत्व में अजमेर से सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
डॉ. सुनील लारा ने बताया कि महारैली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव कैसी वेणुगोपाल जी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डटोसरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जी, प्रतिपक्ष के नेता टीका राम जूली जी व कांग्रेस पार्टी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
जयपुर पहंुचे डॉ सुनील लारा के साथ पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पवन ओढ़, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष निर्मल बैरवाल, हिमांशु वर्मा, तरुण गहलोत, विनय समरवार, राजू सोगरा, विक्रम राठौर, धनसिंह राजोरिया, रवि यादव, प्रेम चंदेल, निखिल राजोरिया, प्रयास सानिया, आशीष बंडल, रोहित नानीवाल आदि मौजूद थे।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव
मो. 9828430478