राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने किया विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण

अजमेर, 19 जुलाई। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग द्वारा बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए अजमेर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के प्रथम दिवस शनिवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के शिशु वार्डमानसिक रोग विभागराजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह बाल कल्याण समितिकिशोर न्याय बोर्ड एवं जिला बाल संरक्षण ईकाई का निरीक्षण किया गया।

राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के वरिष्ठ सलाहकार राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदेश में बाल संरक्षण एवं बालिका एवं महिलाओं की सुरक्षा की जमीनी स्तर पर स्थिति की समीक्षा करने के लिए न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग द्वारा अब तक राजस्थान के 19 जिलों का निरीक्षण किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को अजमेर के बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इसमें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के शिशु वार्ड मानसिक विमंदित वार्ड का निरीक्षण किया गया। जेएलएन चिकित्सालय के प्रिंसिपल डॉ अनिल समरियाअधीक्षक डॉ. अरविंद खरेडॉ. पुखराज गर्गडॉ. अमित यादवडॉ. महेंद्र जैनडॉ. राम अवतार मिठारवालडॉ. प्रेम प्रकाश ने स्वागत किया। चिकित्सालय की व्यवस्था देखकर न्यायाधिपति गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि न्यायाधिपति श्री मनोज कुमार गर्ग ने राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह गए। वहां बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों के आवासभोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात बाल कल्याण समितिकिशोर न्याय बोर्ड एवं जिला बाल संरक्षण ईकाई का निरीक्षण किया गया। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित मीनू मनोविकास मंदिर इंक्लूसिव स्कूल का निरीक्षण किया। वहां किये जा रहे नवाचारों की सराहना की।

कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक दिलबाग सिंहराजस्थान उच्च न्यायालय बाल सचिवालय से कृष्णा वैष्णवजिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्ण मुरारी जिंदलमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र मीणाकिशोर न्याय बोर्ड प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट रमन कुमार शर्माबाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय सावलानीसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक जयप्रकाश चारणराजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह के अधीक्षक अभिषेक गुजरातीबालिका गृह अधीक्षक रेखा मेघवालबाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंजली शर्मासदस्य अरविंद मीणाराजलक्ष्मी करारियातबस्सुम बानोकिशोर न्याय बोर्ड सदस्य अशोक दायमाप्रतिभा पांडे बालिका गृह को-ऑर्डिनेटर फरहाना खान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!