अजमेर/ अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर इकाई द्वारा रविवार 20 जुलाई को पुष्कर स्थित श्रीरमा वैकुंठ संस्कृत महाविद्यालय में श्रावण साहित्य भ्रमण संगोष्ठी का आयोजन किया। विभाग संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू ने श्रावण मास में शिव स्तुति के महत्व को बताया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ के के शर्मा ने पुष्कर इकाई के शीघ्र गठन की घोषणा भी की। कार्यक्रम में विष्णु दत्त शर्मा, डॉ राजेश शर्मा, पुष्पा शर्मा कुसुम, पूर्णिमा पाठक, रेखा शर्मा, कविता जोशी, लखन लाल माहेश्वरी, गंगाधर शर्मा , अनीता शर्मा, डी सी देवड़ा, शारदा देवड़ा,मोहन लाल खंडेलवाल, गोविन्द शर्मा , बनवारी लाल शर्मा और विजय शर्मा ने सावन के रंग में रची भक्ति रस की काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
