पारीक महिला मंडल की मासिक किटी एवं गरबा रास का आयोजन

अजमेर, 25 सितम्बर 2025 – पारीक महिला मंडल की मासिक किटी का आयोजन श्रीमती स्नेहलता पारीक के आवास पर उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर भव्य गरबा रास का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की अध्यक्ष स्नेहलता पारीक ने की। उपाध्यक्ष संतोष पारीक, सांस्कृतिक सचिव विजयलक्ष्मी, प्रवक्ता शारदा पारीक सहित मंडल की सदस्याएँ – मंजू, स्वाति, अनीषा, रश्मि, पूजा, अर्चना पुरोहित, अर्चना, रेखा, पुष्पा, ज्योति, प्रभा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
सभी महिलाओं ने माता रानी की भक्ति में गरबा रास प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान विजयलक्ष्मी पारीक द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें ज्योति, पुष्पा एवं तनिष्का विजेता रहीं और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।
अंत में सभी सदस्यों ने माँ दुर्गा से विश्व शांति एवं मंगल की कामना की। मंडल का अगला कार्यक्रम प्रवक्ता शारदा पारीक के आवास पर दीवाली स्नेह मिलन के रूप में आयोजित किया जाएगा।
शारदा पारीक
प्रवक्ता, पारीक महिला मंडल
मो: 97997 96767
error: Content is protected !!