ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार 3 अक्टूबर को

अजमेर, 29 सितम्बर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई अक्टूबर माह में शुक्रवार 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।
लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती विनीता स्वामी ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में त्रिस्तरीय जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सितम्बर माह के शुक्रवार 3 अक्टूबर को वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस माह के प्रथम गुरूवार, 2 अक्टूबर को राजकीय अवकाश होने के कारण आगामी दिवस शुक्रवार 3 अक्टूबर  को ग्राम स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें उपखण्ड क्षेत्र भिनाय की नांदसी, सरवाड़ की कल्याणपुरा तथा पुष्कर की देवनगर ग्राम पंचायत का मुख्य सचिव स्तर से वीसी के द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा।

error: Content is protected !!