*मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन*

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
 गाडी संख्या 19623, मदार (अजमेर)-दरभंगा साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.10.25 से मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 21.25 बजे रवाना होकर रविवार को 00.45 बजे दरभंगा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19624, दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.10.25 से दरभंगा से प्रत्येक रविवार को 04.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 13.20 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
error: Content is protected !!