राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की अजमेर संभाग स्तरीय बैठक

 राजस्थान अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश व लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर शंकर यादव एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार 03 अक्टूबर 2025 प्रातः 10:30 बजे विजय लक्ष्मी पार्क (जेएलएन अस्पताल के पास) सभागार में सभी कांग्रेस जन को संबोधित करेंगे।
अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव ने जानकारी देते हुऎ बताया की वे ‘अजमेर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन मिलेंगे। मीटिंग में संभाग के नागौर,भीलवाड़ा एवं टोंक के प्रतिनिधि,अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कार्यकर्ता एवं शहर एवं देहात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सौरभ यादव 
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)
9214544444
error: Content is protected !!