महात्मा गांधी की जयन्ति पर किया उनको याद व शास्त्री जी की जयंति पर किये सेवा कार्य

आज दिनांक 02 अक्टूबर  – राजीव गाँधी पंचायती राज उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष व वार्ड 76 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी समीर भटनागर के नेतृत्व में महात्मा गंाधी जी जयन्ति पर गांधी भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
समीर भटनागर ने बताया कि कि गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होने राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्वान्त के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें साबरमती संत की उपाधि भी मिली हुई थी। इसी के चलते आज उनकी जयंति पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनको याद किया गया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।
इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंति पर बजरंगगढ़ चौराहे पर गरीब बच्चो को फल, फ्रुट वितरित कर उनको याद किया गया। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्तूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे इन्हें प्रभावशाली नेतृत्व तथा इनके नारे ‘‘जय जवान जय किसान’’ (जिसमें राष्ट्र निर्माण में सैनिकों और किसानों दोनों के महत्त्व पर बल दिया गया था) के लिये जाना जाता है।
इस दौरान अजय आदिवाल, प्रीतम पाराशर, राजा बाथम, ज़फर हाशमी, रजत भटनागर, अपूर्व शर्मा, राहुल नाथ, वाहिद खान, गौरव वैष्णव, राहुल माथुर, हरीश कुमार, कुलदीप सिंह चौहान दिव्य प्रताप आदि उपस्थित रहे द्य सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
(समीर भटनागर)
ब्लॉक अध्यक्ष 
राजीव गांधी पंचायती राज, अजमेर
error: Content is protected !!