मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को अजमेर में

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे

     अजमेर, 3 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा मंगलवार, 4 नवम्बर को प्रातः 10.05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा प्रातः 10.40 बजे अजमेर में संत कंवरराम कॉलोनी वरूण सागर रोड़ स्थित विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निवास स्थान पर पहुचेंगे। वे यहां विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी की पत्नी श्रीमती इन्दिरा देवनानी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का पुनः जयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम है।

error: Content is protected !!