*अजमेर मंडल पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस*

   धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में अजमेर मंडल पर दिनांक 17.11.2025 को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने दीप प्रज्वलन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के अलावा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण, सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमती वंदना चौबे तथा एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री निरंजन वर्मा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा आदर्शों पर विचार रखे।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास  बूरा सहित अन्य शाखा अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति भी रही ।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*
error: Content is protected !!