*फिजिक्स डिवीजन की मुख्य सूची जारी*_
अजमेर, 18 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (गृह-ग्रुप 1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत फिजिक्स डिवीजन के पद हेतु मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षांतर्गत 4 अगस्त 2025 को जारी विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच उपरांत विज्ञापित पद के विरुद्ध 1 अभ्यर्थी को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।