उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर –चित्तोडगढ सेक्शन के आदर्श नगर स्टेशन के समीप स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या एलसी-03 पर पुराने मैकेनिकल लेवल क्रॉसिंग गेट को हटाकर उसके स्थान पर आधुनिक विद्युत चालित (इलेक्ट्रिकल ऑपरेटेड) गेट स्थापित किया गया है। विद्युत चालित प्रणाली के माध्यम से गेट के बंद-खुलने की प्रक्रिया नियंत्रित एवं समयबद्ध होगी, जिससे ट्रेन आवागमन के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के अनुसार भारतीय रेलवे लगातार आधुनिकरण की और अग्रसर है इसी कड़ी में अजमेर मंडल पर एलसी-03 पर इस व्यवस्था से मानव श्रम पर निर्भरता कम होगी तथा गेट संचालन एवं रखरखाव (मेंटेनेंस) में कम मैनपावर की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। यह आधुनिकीकरण रेलवे द्वारा यात्री एवं जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है l यह कार्य वरिष्ठ मंडल संकेत व दूर संचार इंजीनियर अजमेर मंडल श्री रामअवतार मीना के दिशा निर्देशन में निर्धारित अवधि से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर