तबीजी ग्राम की दो राजकीय विद्यालय में सेवा दी 266 विद्यार्थी लाभान्वित

स्वेटर के साथ मिष्ठान का वितरण किया
……………………………………..
विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के लोकप्रिय प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा प्रांत को दिए गए प्रमुख कार्यक्रम “आओ खुशियां बांटे” एवं आओ गांव चले सेवा करे के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,राजेश जय हिंद होजरी अजमेर,
विजय वाधवानी उदयपुर,
दिल्ली निवासी राजेश जैन एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से अजमेर के अंचल में बसा ग्राम तबीजी की दो राजकीय विद्यालय महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 266 विद्यार्थी जो शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आते है को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर के साथ पेंट शर्ट आदि की सेवा भेंट की गई साथ ही सभी बच्चो के मध्य खाद्य सामग्री में मिष्ठान का वितरण किया गया
इस अवसर पर लायन अतुल पाटनी ने अपने उद्बोधन में बच्चो को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण की बात कही जिससे बड़े होकर वे एक अच्छे व्यक्ति बनकर अपने विद्यालय एवं ग्राम का नाम रोशन कर सके
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में
बहुत ही सम्मान के साथ बच्चो को सेवा प्रदान की गई
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य जसवंत सिंह चंदावत,विधायक प्रतिनिधि
राहुल मंडावरिया, एस एम सी अध्यक्ष शिवराज साहू
संस्था प्रधान सुचिरता बघेल,दीपक प्रीतवानी,लोकेश कुमार,चेतना कंवर,
मनोकामना माहेश्वरी, श्रेयांशी प्रजापति,पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चन्द सोनी सहित दोनों विद्यालय के शिक्षकगण के साथ ग्राम के प्रबुद्धजन मौजूद रहे जिन्होंने सामाजिक सरोकार के अंतर्गत क्लब द्वारा दी गई सेवा को उपयोगी बताया एवं सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया

error: Content is protected !!