राजस्थान हॉकी एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ का कलेंडर जारी किया

राजस्थान हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ- राजकुमार जयपाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 21-12-2025 को अजमेर क्लब अजमेर में दिन में 1 बजे  आयोजित हुई । जिसमें गत बैठक 22-09 2025 के मिनट्स व राजस्थान हॉकी एसोसिएशन के चुनाव का सर्व समिति से पारित किए गए एवम् बैठक के एजेंडा को साधारण सभा बैठक में रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में सत्र 2026 कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ के आयोजन का कैलेंडर जारी किया गया जिसमें सीनियर पुरुष वर्ग कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजसमंद व सीनियर महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हनुमानगढ़ को आवंटित की गई । जूनियर  पुरुष वर्ग कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बांसवाड़ा व जूनियर महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कोटा को आवंटित की गई । तथा सब जूनियर पुरुष वर्ग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पाली व सब जूनियर महिला वर्ग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नागौर को आवंटित की गई ।  14 वर्षीय मिनी सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का जिम्मा हनुमानगढ़ को दिया गया ।

राजस्थान हॉकी एसोसिएशन के महासचिव डॉ- पवित्र सिंह बिश्नोइ ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया ।

( डॉ. राजकुमार जयपाल )
अध्यक्ष
राजस्थान हॉकी एसोसिएषन

error: Content is protected !!