साई बाबा का मंगल स्नान एवं महाप्रसाद संपन्न

अजमेर, 2 जनवरी 2026
साई बाबा मंदिर के ट्रस्टी श्री महेश तेजवानी ने बताया कि आज 28वें स्थापना दिवस के तीसरे दिन के कार्यक्रम में प्रातः 6 बजे कांकड़ आरती, 6.30 बजे बाबा का मंगल स्नान, अभिषेक, आरती, साई पूजन, साई धूनी पूजन, दोपहर 12.30 बजे मध्यान आरती, तत्पश्चात 1 बजे से 4 बजे तक भंडारा महाप्रसाद, शाम में धूप आरती एवं रात्रि में सेज आरती कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

तेजवानी ने बताया की आज के दिन साई भक्तों से बाबा का दूध से मंगल स्नान कराया जाता है, ऐसी कड़ाके की सर्दी में प्रातः 6.30 भी साई भक्तों की कतार देखने लायक थी। आज मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहें, आज लगभग 10 हजार से ज्यादा साई भक्तों ने साई प्रसाद ग्रहण किया साथ ही इन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया। सभी साई भक्तों एवं सेवादारियों का आभार व्यक्त किया।

(मनीष प्रकाश किशनानी)

error: Content is protected !!