अजमेर।महावीर इंटरनेशनल अजमेर ज़ोन का अधिवेशन आगामी 04 जनवरी 2026 को कुचामन सिटी में आयोजित होने जा रहा है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका, एवं रीजन–3 के उपनिदेशक कमल गंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर ज़ोन में कुल 14 केंद्र कार्यरत हैं और सभी केंद्र इस अधिवेशन में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जोरशोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
महावीर इंटरनेशनल अजमेर ज़ोन के ज़ोन चेयरमैन बाबूलाल जैन एवं अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि अधिवेशन के दौरान प्रत्येक केंद्र के सर्वोत्तम कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और सेवा गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। अजयमेरू केंद्र के सचिव लोकेश जैन सोजतिया एवं पद्मावती केंद्र की सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि अजमेर शहर में महावीर इंटरनेशनल के कुल 6 केंद्र हैं तथा अधिवेशन में सहभागिता हेतु प्रत्येक केंद्र से सदस्यों के लिए बस व्यवस्था भी की गई है।
इस अवसर पर विजय जैन पांड्या एवं मनोज कुमार सांखला ने बताया कि यह अधिवेशन पदमचंद जैन, अशोक गोयल, नरेंद्र कुमार रांका एवं बाबूलाल जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही अधिवेशन की पूर्व संध्या पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा अजमेर के सभी केंद्रों के चेयरमैन, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को संबोधित किया जाएगा।
यह समस्त जानकारी एक सामूहिक बैठक के पश्चात साझा की गई। बैठक में बाबूलाल जैन, कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, लोकेश जैन सोजतिया, विजय जैन पांड्या, प्रभात सेठी, निकिता पंचोली, गुंजन माथुर एवं सुमन गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।