प्रेक्षा प्रणेता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के ब्यावर की पावनधरा पर पधारने को चिरस्थायी बनाने एवं महिला शिक्षा के उन्नयन के लिए श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय ब्यावर के भौतिक उन्नयन में वातानुकूलित सर्वसुविधायुक्त तृतीय तल के नव निर्माण हेतु ब्यावर जिले के मूल निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी, धर्मपरायण दानवीर भामाशाह पुखराज बड़ोला – मधु बड़ोला एवं उनके सुपुत्र भामाशाह जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार एवं श्रेयांश बड़ोला, चैन्नई द्वारा समिति अध्यक्ष सुनील खेतपालिया की प्रेरणा से अपने संचित धन का सर्वोत्तम उपयोग महिला शिक्षा उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं की अभिवृद्धि करने के लिए एक करोड़ इकतीस लाख रूपए के विपुल अर्थसहयोग की घोषणा की ।
इसके पश्चात् भामाशाह परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान माल्यार्पण, शाल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेट कर समिति अध्यक्ष सुनील खेतपालिया एवं मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख द्वारा किया गया।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने अपने उद्बोधन में दानशीलता को पारिवारिक आनुवांशिक गुण बताते हुए भामाशाह परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं शिक्षण संस्थान एवं महिला शिक्षा के क्षेत्र में बड़ोला परिवार द्वारा उदारतापूर्वक किये गये योगदान की प्रशंसा की ।
कार्यक्रम में ऊषा बड़ोला, संगीता बड़ोला, ममता बड़ोला, युतिका, जिज्ञासा, विदुषी, कृति, धृति, युवा, जश, श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष देवराज लोढ़ा, प्रचार मंत्री महेन्द्र सांखला, प्रबंधकारिणी सदस्य शांतिलाल नाबरिया, प्रकाशचंद गदिया, दीपचंद कोठारी, रमेशचंद मेड़तवाल, अरविन्द मूथा, दीपचंद लूणिया, पदमचंद कांकरिया, सदस्य धनपतराज श्रीश्रीमाल, वैभव सकलेचा, बलवंत रांका, नरेन्द्र गुगलिया सहित समस्त संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।