आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनीता भदेल, पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता,शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, महेश चौहान, सुनीता चौहान, शिवकुमार बंसल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
उसके बाद आदर्श नगर स्थित मनुहार समारोह स्थल में सावित्रीबाई फुले जागृति मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम समाजसेविका और सावित्रीबाई फुले जागृति मंच की अध्यक्ष सुनीता चौहान की देखरेख में समाज के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक अनीता भदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमडी मनोरोग चिकित्सा डॉ. अनीता गौतम (जयपुर), रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. मनीषा गौड थी।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की प्रवक्ता ममता चौहान ने किया।
सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई- विधायक
सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनीता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ऐसे समय में महिला शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था।उन्होंने सामाजिक विरोध और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया। विधायक ने जोर दिया कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार है और सावित्रीबाई फुले के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं।
सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष और साहस का प्रतीक-
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ अनीता गौतम, और डॉक्टर मनीषा गौड ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, साहस और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ दलित, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन कार्य किया।
साथ ही इनके द्वारा मानसिक संतुलन, भावनात्मक समझ तथा पारिवारिक व सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए अपने अनुभवों एवं विचारों को मौजूद महिलाओं से साझा किया गया।
पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत और शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, सुरेंद्र सिंह शेखावत, द्रौपदी कोली ने भी सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्थाओं द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत सहयोग प्रदान किया गया।
संस्था की अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि सावित्रीबाई फुले जागृति मंच की ओर से लाडली घर संस्था को दो गोदरेज की अलमारियां भेंट की गई, इसके अलावा अजमेर ऑनेस्टी संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनीता चौहान और संस्थापक अध्यक्ष ललित जैन द्वारा विमंदित बच्चों की संस्था शुभदा को बच्चों को लाने ले जाने के लिए दो वेन के 1 साल का किराया 15500 रू सहयोग राशि के रूप में प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभी बच्चों को संस्था की ओर से भोजन कराया गया।
आयोजित कार्यक्रम में महेश चौहान, पूनम चंद मारोठिया, शिवकुमार बंसल, त्रिलोक चंद इंदौरा,ममता चौहान, लक्ष्मी बुंदेल, राजेश सांखला,मामराज सेन,राम कन्या गहलोत, सुमन भाटी,सुशीला चौहान, नीतू गहलोत, बिना टॉक, रेनू चौहान, आशा सांखला, रजनी कच्छावा, शिल्पी तुनवाल, अनीता टाक, बिना सांखला, मनीषा टांक, पिंकी पवार,आशा कच्छावा, ममता पालडिया, कविता कच्छावा, अंजलि गहलोत, बबीता मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति मौजूद रही।
निवेदक
सुनीता चौहान
अध्यक्ष-सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच