*श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की आमसभा संपन्न, शीतकालीन गोठ व वरिष्ठजन सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन*

अजमेर 4 जनवरी (    ) श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की आमसभा (साधारण सभा की बैठक), शीतकालीन गोठ, सांकृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम तथा वरिष्ठजन सम्मान समारोह कार्यक्रम साहू मैरिज पैलेस, ज्ञान विहार गेट के पास, बी के कौल नगर अजमेर में आयोजित किया गया l सांस्कृतिक व व मनोरंजन कार्यक्रम तथा वरिष्ठजन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी हनुमान दयाल बंसल अध्यक्ष बंसल भगवान दास बसंती देवी सोसायटी, अजमेर व डॉ विष्णु चौधरी होंगे, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन थे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने की l
    श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व सचिव अजय अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांय 4:30 बजे से संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) प्रारंभ हुई जिसका शुभारम्भ संस्था संरक्षक चेतन राज सर्राफ व सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया, इसके बाद सचिव अजय अग्रवाल द्वारा गत आमसभा की कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तथा संस्था गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया l अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था को ए डी ए द्वारा आवंटित जमीन मामले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा इस संबंध में सभी के सहयोग से पुरजोर प्रयास करने का विश्वास दिलाया l कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल द्वारा वर्ष 2024 – 25 के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन कराया गया l आमसभा में संस्था के संविधान में संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये तथा संस्था के संरक्षक पद पर श्री चेतन राज सर्राफ एवं सहसंरक्षक पद पर श्री ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले का सर्वसम्मति से पुनः मनोनयन किया गया l
     शैलेंद्र अग्रवाल व अजय अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित भी आयोजित किये गये तथा वरिष्ठजन सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के संस्था सदस्यों व उनके माता पिता का अभिनंदन किया गया, जिन सदस्यों का सम्मान किया गया उनमें श्री चेतन राज सर्राफ, श्री हनुमान दयाल बंसल, श्रीमती सीता गोयल, श्री नवल किशोर गोयल, श्री राधा किशन गोयल, श्रीमती कौशल्या देवी गर्ग, श्री सूरज नारायण मोदी, चांदकरण अग्रवाल, श्री कृष्णकांत गर्ग, श्री जय नारायण अग्रवाल, श्री कौशल दास अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला अग्रवाल, श्री के एम गोयल शामिल थे l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी श्री हनुमान दयाल बंसल व श्रीमती उषा बंसल तथा प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ विष्णु चौधरी व श्रीमती उषा चौधरी थे जिनका संस्था की और से माल्यार्पण कर, शॉल औढाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया l
    कार्यक्रम में अजमेर की सभी अग्रवाल संस्थाओं व धड़ों के अध्यक्ष व सचिव को भी आमन्त्रित किया गया था तथा सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम का समापन समाज बंधुओं के पारिवारिक सहभोज के साथ हुआ l
    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रवीण अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शिवशंकर बाड़मेरी, नंद किशोर अग्रवाल व बालकिशन मित्तल को संयोजक बनाया गया था जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ l
  कार्यक्रम में संस्था संरक्षक चेतनराज सर्राफ, सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मित्तल, मनमोहन गोयल चांवल वाले, महेश चंद गुप्ता, जंवरी लाल बंसल, राजेंद्र मित्तल, जे सी एरन, अशोक गोयल, गणेशीलाल अग्रवाल, सतीश गोयल, चांदकरण अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, सुनील गोयल, अजय गर्ग, प्रवीण बंसल, प्रकाश गोयल, प्रमोद बंसल, प्रमोद डीडवानिया, के के गुप्ता, धनेश गोयल, रामरिछपाल अग्रवाल, रूपनारायण गोयल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर
9414289862,7891884488
error: Content is protected !!