अजमेर।
महावीर इंटरनेशनल अजमेर ज़ोन का अधिवेशन कुचामन सिटी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। महावीर इंटरनेशनल रीजन–3 के उपनिदेशक (प्रचार) कमल गंगवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिवेशन में ज़ोन के सभी केंद्रों ने सहभागिता की तथा अपने-अपने केंद्रों द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
अधिवेशन के दौरान महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के सचिव लोकेश जैन सोजतिया को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की निक्की जैन को भी उनके निरंतर समर्पित सेवा कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के पूर्व सचिव विजय जैन पांड्या को उनके प्रभावशाली कार्यकाल एवं संगठनात्मक योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ सचिव सम्मान से नवाजा गया। साथ ही महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की सचिव निकिता पंचोली को उनके सक्रिय योगदान एवं नेतृत्व क्षमता के लिए विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।
गुंजन माथुर ने बताया कि इस अधिवेशन में मिले सम्मानों से अजयमेरू एवं पद्मावती दोनों केंद्रों के सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है, जिससे भविष्य में सेवा गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय महासचिव सोहनलाल वैद्य, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए सुधीर जैन, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका, ज़ोन चेयरमैन बाबूलाल जैन, एडवाइजरी बोर्ड सदस्य पदमचंद जैन एवं अशोक गोयल उपस्थित रहे।
अधिवेशन में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू एवं पद्मावती केंद्र से गजेंद्र पंचोली, लोकेश जैन सोजतिया, विजय जैन पांड्या, निकिता पंचोली, निक्की जैन, पूर्णिमा लोढ़ा एवं अनिल लोढ़ा सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। अधिवेशन का सफल आयोजन महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी केंद्र द्वारा किया गया।