अजमेर, 5 जनवरी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में मंगलवार 6 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 15 जनवरी को सेना दिवस परेड 2026 के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी ने दी।