*रेल मंत्री ने जीएम और डीआरएम को प्रदान की भारतीय रेलवे की बेस्ट रनिंग रूम शील्ड*
दिनांक 09.01.2026 को दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में आयोजित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल के आबूरोड स्थित रनिंग रूम की बेस्ट रनिंग रूम शील्ड प्राप्त की|
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर पश्चिम रेलवे के 05 रेल कर्मियों (श्रीमती मेघा गोदारा देव, उप प्रमुख कार्मिक अधिकारी , श्रीमती मोनिका यादव ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर मंडल, श्री मुबारक हुसैन मंसूरी ,लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस) अजमेर मंडल एवं श्री शिवलाल जयसिंह पुरोहित ,सीनियर सेक्शन इंजीनियर/यांत्रिक, श्री ओंकार कांस्टेबल, को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया ।
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे और मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर*