अजमेर 11 जनवरी – पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 12वें पखवाड़ा महोत्सव की तैयारी बैठक मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को सांय 5 बजे से रसोई रेस्टोरेंट, तीसरी मजिल, स्वामी कॉम्पलेक्स, अजमेर पर आयोजन किया गया है।
कवंल प्रकाश किशनानी ने बताया कि बैठक में शहर की अलग अलग धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित होकर पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करेगें। बैठक में युवा व मातृशक्ति भी उपस्थित रहेगी। उल्लेखनीय है कि विगत् 11 वषों से समिति सभी संगठनों के सहयोग से चेटीचण्ड के पावन पर्व पर लगातार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
कवंल प्रकाश किशनानी,
मो. 9829070059