अजमेर, 13 जनवरी 2026 को नवपंख सामाजिक संस्था द्वारा लोहड़ी पर्व के पावन अवसर पर Hmt ब्यावर रोड कच्ची बस्ती,मखुपुरा बाइ पास कच्ची बस्ती,मित्तल हॉस्पिटल के पास कच्ची बस्ती, एवं विभिन्न जगहों पर लोगों एवं उनके बच्चों के साथ एक सादे एवं आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के बीच फल एवं भोजन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोहड़ी जैसे लोकपर्व को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना तथा आपसी सौहार्द, सहभागिता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना था। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पर्व की खुशियों को पूरे मनोयोग से साझा किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं। नवपंख संस्था निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से वंचित वर्ग के उत्थान हेतु कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों के रूप में मनिन्दर कौर, मयंक चावला, नितिन उप्पल,सौरभ जैन,विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा,मोनू रावत की ओर से सभी भामाशाह परिवारों के साथ मिलकर उत्सव मनाया व संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।