परीक्षा संचालन समिति की बैठक आयोजित : सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर की गई चर्चा

अजमेर, 19 जनवरी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से वर्ष 2026 की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं आगामी 12 फरवरी से प्रारंभ होंगी। परीक्षाओं के सफलनिष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर श्री लोकबंधु की अध्यक्षता में जिला परीक्षा संचालन समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रश्न-पत्र वितरण से पूर्व संबंधित शिक्षक पुनः उनकी जांच करेंगे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्रों पर नामांकन अंकित कर उन्हें सील किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे केंद्रों की निगरानी सीधे की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त समस्त 157 परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी तथा परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न-पत्रों के परिवहन के लिए सशस्त्र गार्ड की व्यवस्था की जाएगी।

 उन्होंने प्रश्न-पत्रों को पुलिस थानों में सुरक्षित भंडारण करनेरूट चार्ट के अनुसार सुरक्षित परिवहनकेंद्राधीक्षक एवं अतिरिक्त केंद्राधीक्षक की नियुक्तिनिजी परीक्षा केंद्रों पर राजकीय अधिकारियों को केंद्राधीक्षकअतिरिक्त केंद्राधीक्षक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा के लिए गार्ड दल की नियुक्ति तथा परीक्षा अवधि में निरीक्षण व्यवस्था एवं बोर्ड की फ्लाइंग टीम सक्रिय रखने को निर्देशित किया।

श्री लोक बंधु ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएंअनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इससे परीक्षार्थी बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा संचालन पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानीमुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगनारायण व्यासजिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद नारायण शर्माशिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!