युवा सप्ताह में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

अजमेर, 19 जनवरी। राजकीय महिला आईटीआई में सोमवार को युवा सप्ताह के तहत कौशल एवं दक्षता प्रदर्शनी का समापन विभाग के उप निदेशक श्री अनिल कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में समारोह पूर्वक हुआ। संस्थान की छात्राओं को विविध प्रतियोगिताओं के तहत पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि आईटीआई अजमेर की उपाचार्य श्रीमती गामिनी शर्मा व छात्रा प्रतिनिधि सुश्री अदिति रही। छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्थान में नवनियुक्त कनिष्ठ अनुदेशकों का अभिनन्दन भी किया गया। संस्थान के सहायक निदेशक श्री शैलेन्द्र माथुर ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को कौशलता से जीवन सृजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम संयोजक श्री रविंद्र रावतश्रीमती मोनिका तंवर एवं श्रीमती भावना सिंगोदिया का आभार व्यक्त किया। श्री अनिल कुमार शर्मा ने छात्राओं द्वारा निर्मित उत्पादों एवं मॉडल्स की बहुत सराहना करी एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में श्री सुरेश चंद रेगरश्रीमती प्रमोद कँवरश्री चंदरलाल एवं श्रीमती प्रेम ने सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!