मेरा सम्मान, मां के चरणों में समर्पित

राजस्थान संपर्क साहित्य संस्थान का सालाना स्थापना दिवस और साहित्यकार सम्मान समारोह रविवार, 18 जनवरी को जयपुर में आयोजित किया गया। इस समारोह में राजस्थान के चुनिंदा साहित्यकारों और कलम के सिपाहियों के साथ मुझे भी “संपर्कश्री” से सम्मानित किया गया। मुझ निहायत ही बहुत छोटे कलमकार को साहित्य के पुरोधाओं के साथ सम्मानित करने पर धन्यवाद और आभार ज्ञापित करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे यह सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान की महिला व बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने प्रदान किया। मैं संपर्क साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अनिल लड्ढा जी और समन्वयक महासचिव श्रीमती रेणु शब्दमुखर जी तथा उनकी टीम का बहुत-बहुत आभारी हूं। निहायत गरीब परिवार में जन्म लेकर अभावों, कठिनाइयों और विपरीत हालातों से जूझते हुए शुचिता, सादगी और ईमानदारी के साथ मैंने अपने आपको पत्रकारिता के क्षेत्र में बनाए रखा। मेरा यह सम्मान मेरी मां के चरणों में समर्पित करता हूं।
प्रेम आनन्दकर
अजमेर।

error: Content is protected !!