श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ क्लब एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में छात्र जीवन में बढते तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों व समाधान विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरिशचन्द्र सांखला द्वारा मस्तिष्क और शरीर के आपसी संबंध पर चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार मन-मस्तिष्क की सकारात्मक स्थिति शरीर को अनेक दुष्प्रभावों से बचा सकती है। उन्होंने तनाव, चिंता और उससे उत्पन्न होने शारीरिक विकारों तथा उनके समाधान पर पीपीटी के माध्यम से प्रकाश डाला।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढा ने बताया कि यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य को लेकर छात्राओं के मनोबल को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है । कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनीता जैन व हर्षा चौहान द्वारा किया गया।