आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

अजमेर दिनांक 22-01-2026
राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास अजमेर ग्राम पंचायत पिंगलोद में एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला सोनी की अध्यक्षता में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण की शुरुआत भजन व परिचय से की हुई।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक के निर्देशन में इस कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक सोनू ने बताया कि पिंगलोद में महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने के लिए आयोजित क्षमता वर्धन प्रशिक्षण में लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। रेबारी बाबा महिला समूह, जय माता दी महिला समूह, लक्ष्मी महिला समूह, नरसिंह महिला समूह, बाबा रामदेव महिला समूह सदस्य व गांव की अन्य महिलाओं ने भाग लिया प्रशिक्षण में महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक विकास किया जा रहा है जिसमें छोटी-छोटी बचत के सहयोग से लेनदेन और हिसाब सीखने के बाद इन्हें बैंक से लोन दिलाकर आजीविका गतिविधियों के संचालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही मासिक बैठकों के जरिए वित्तीय साक्षरता आदि को जोड़ते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर प्रशिक्षण किया गया जिसमें योजना का नाम योजना की पात्रता योजना की दस्तावेज योजना का लाभ योजना के आवेदन के बारे में विस्तार से बताया और महिलाओं को पेंशन सत्यापन व विमुक्त, घुमंतु अर्द्ध घुमंतु जाति पहचान पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज और सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम पंचायत शिविर के बारे में जागरूक किया। क्षमता वर्धन प्रशिक्षणके सफल आयोजन में कलस्टर कोऑर्डिनेटर सोनू एवं एसएचजी कोऑर्डिनेटर सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे!
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992
error: Content is protected !!