जयपाल व भाटी से शहर कांग्रेस को मिलेगी ताकत=राठौड़

अजमेर। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर शहर के दो वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल व अजमेर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी के मिलन व एकजुट होने पर खुशी जाहिर की और दोनों को फोन कर बधाई दी। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल व अजमेर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी के ने आज अपने जिले शिकवे दूर कर लिए है। इनके मिलन व एक जुट होने से अजमेर शहर कांग्रेस को मजूबती मिलेगी। इस एकजुटता का असर आगामी नगर निगम चुनाव में भी देखने को मिलेगा। जयपाल व भाटी शहर कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर अजमेर उत्तर तथा दक्षिण में कांग्रेस को नई ताकत देंगे।

error: Content is protected !!