सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2026-5 से 8 जून तक लेह लद्धाख में आयोजन

सिन्धू दर्शन तीर्थ यात्रा 2026 का आनलाइन पंजीयन प्रारम्भ
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थाणी ने कार्यकर्ताओं को दी जानकारी
31 जनवरी- भारतीय सिन्धु सभा की ओर से सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2026 लेह लद्धाख में जाने वाले तीर्थयात्रियों का आनलाइन पंजीयन प्रारम्भ हो गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने भीलवाडा प्रवास पर हरीशेवा उदासीन सनातन आश्रम में महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन, सांई मायारा, सांई गोविन्दराम सहित संतो से यात्रा के सफल आयोजन के लिये आर्शीवाद लेकर जानकारी दी।
        तीर्थाणी ने यात्रा मार्ग, आवास, यातायात, भोजन व्यवस्था के साथ सिन्धु नदी पर होने पर सांस्तिक कार्यक्रम हेतु कार्यकर्ताओं  को विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न प्रदेशों के अकादियों व सामाजिक संगठनों की ओर से सिन्धू नदी के घाट पर बहिराणा साहिब पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां, संत महात्माओं के आर्शीवाद व केन्द्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यात्रा  आयोजित की जा रही है।
  प्रदेश प्रभारी मूलचन्द बसताणी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा 5 से 8 जून तक लेह लद्धाख में आयोजित की जा रही है जिसके लिये केन्द्रीय पदाधिकारियों की ओर से जम्मू कश्मीर व लेह लद्धाख में प्रवास कर समस्त आयोजनों को अंतिम रूप दिया गया है। यात्रा सडक मार्ग व हवाई मार्ग से लेह लद्धाख पहुचेंगी।
       संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसवाणी ने बताया कि सिन्धू माता का पूजन कर पवित्र जल लेकर हम अपने निवास के मन्दिर व सार्वजनिक मन्दिरों में कलश में अवश्य रखें व पूजन करते रहें। राष्ट्रीय एकता व भक्ति का विशाल संगम यह सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है जहां तीर्थयात्रियों का दर्शन होगें।
इस अवसर पर अध्यक्ष परमानन्द गुरनाणी, ओम गुलाबाणी, लक्षमणदास लालवाणी, परमानन्द तनवाणी, किशोर कृपलाणी, गोपाल नानकाणी, नरेन्द्र रामचंदाणी, धीरज पेसवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(वीरूमल पुरसवाणी)
मो. 9414112058
error: Content is protected !!