अजमेर संभाग मुख्यालय पर 16 से 22 फरवरी तक संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन

अजमेर, 10 फरवरी। अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय अमृता हाट 16 से 22 फरवरी तक अरबन हाट वैशाली नगर में आयोजित होगा। महिला अधिकारिता उप निदेशक श्रीमती मेघा रतन ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों व उद्यमी महिलाओं के द्वारा निर्मित मूल्य सवर्धित उत्पादों के प्रदर्शनविपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रति वर्ष अमृता हाट का आयोजन करवाया जाता है।

उन्होंने बताया कि सात दिवसीय मेले में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से महिला स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमियों द्वारा सहभागिता की जाएगी। इसके तहत उनके द्वारा निर्मित उत्पाद सामग्री का प्रदर्शन एवं विपणन एक ही छत के नीचे होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलोअंचलों से महिला स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमियों के हस्तनिर्मित उत्पाद सामग्री के अन्तर्गत मुख्यतयाः झालावाड़ के सरस्वती हथकरघा एसएचजी की बैडशीटखाद्य सामग्री में ज्वारबाजरा के लड्डूबिस्किटनमकीनपॉपकोर्नआंचारझुझनू के पूजा एसएचजी की खादी बैडशीटअजमेर के छवि एसएचजी का मसालासाक्षी एसएचजी की चप्पल जूतियांउमिया एसएचजी का गुजराती फूड आईटमगोरखनाथ एसएचजी का गुलकंदभोलेनाथ एसएचजी की अगरबत्तीरिद्धि एसएचजी के वूडन गिफ्ट आईटमनागणेच्या माता एसएचजी की राजस्थानी पोशाकमेहमाता एसएचजी के कूशन कंवरभारत माता एसएचजी का कशीदा कार्य पेचवर्कराधे राधे एसएचजी का होम डेकारेशन सीकर के काजल एसएचजी की लाख की चूडियांकरणी माता एसएचजी की क्रॉकरीश्रीगंगानगर के मरूधरा एसएचजी की ज्वैलरीबीकानेर श्री जी एसएचजी का हैण्डीकाफ्टटोंक के प्रियंका एसएचजी के रेडीमेड वस्त्रजयपुर के राधिका एसएचजी के चूरन-सुपारीजय श्री श्याम एसएचजी के जूट के बैगजय श्री बालाजी एसएचजी की गुडियां सहित अन्य उत्पाद सामग्री का विपणन एवं प्रदर्शन होगा।

उन्होने बताया कि जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा उक्त संभाग स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसकी थीम फाल्गुन के रंगनारी के संगसशक्तिकरण से खुशियों की उमंग आधारित रही।

error: Content is protected !!